नोएडा, दिसम्बर 24 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बिसाहड़ा गांव में तेज आवाज में म्यूजिक बजाने का विरोध करने पर पड़ोसी भाइयों ने युवक और उसके चाचा के साथ मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बिसाहड़ा गांव में रहने वाले तर्मेश शर्मा ने शिकायत की कि पड़ोसी दो सगे भाई गोविंद और गोपाल आपने कुछ साथियों के साथ मिलकर घर में देर रात तक हुक्का और शराब पीते हैं। इसके बाद तेज आवाज में म्यूजिक बजाते हैं। इससे उसकी पढ़ाई प्रभावित होती है और उसकी बीमार दादी को परेशानी होती है। पीड़ित ने सोमवार को आरोपियों की हरकत का विरोध किया। इसी बात को लेकर आरोपियों ने एक राय होकर तर्मेश और उसके चाचा के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलि...