बलिया, फरवरी 26 -- मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। सार्वजनिक जगह पर तय मानक से अधिक आवाज में डीजे बजा रहे दो लोगों को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने डीजे के उपकरणों को भी जब्त कर लिया। इस कार्रवाई से डीजे संचालकों में खलबली मची हुई है। पुलिस का कहना है कि थाने के एसआई संजय यादव परीक्षा ड्यूटी में इंका मनियर पर मौजूद थे। इस दौरान सड़क से आरके डीजे उर्फ राजू खान डीजे के द्वारा बड़े-बड़े साउण्ड बाक्स वाहन पर बांधकर तेज आवाज में बजाया जा रहा था। इससे आम जनमानस के साथ ही स्कूल में परीक्षा दे रहे छात्रों में न्यूसेन्स पैदा हो रहा था। हृदय रोग ग्रसित रोगियों और वृद्धों को दिक्कत हो रही थी। इसके बाद पुलिस ने डीजे को पकड़ लिया और अनुमति पत्र मांगा तो आरोपी दिखा नहीं सके। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों नपं के वार्ड संख्या चार (सरवार ककरघट्...