बस्ती, मार्च 11 -- बस्ती। कोतवाली पुलिस ने काफी तेज आवाज में डीजे बजाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस कार्यालय के अनुसार सोमवार की रात करीब दस बजे पिण्डारी हॉस्पिटल के सामने बड़ेबन के करीब काफी तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। इसकी सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और एक मासपेट 4के मशीन, दो जेनरेटर, छह साउण्ड बाक्स समेत अन्य सामान व वाहन को सीज कर कब्जे में ले लिया। कोतवाल ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत डीजे संचालक संतराम यादव निवासी गोपियापार थाना कप्तानगंज और डीजे मालिक विवेक चन्द वर्मा निवासी गांवगोडिया थाना कोतवाली के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बरामद करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मोतीचन्द, चौकी प्रभारी बड़ेबन जितेन्द्र कुमार सिंह व उनकी टीम शामिल रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...