बिहारशरीफ, फरवरी 26 -- सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगल कुआं मोहल्ले की घटना सूचना पर पहुंची पुलिस, छावनी में तब्दील हुआ इलाका फोटो : मारपीट-सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगलकुआं मोहल्ले में मंगलवार की रात लोगों से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगलकुआं मोहल्ले में मंगलवार की रात तेज आवाज में डीजे बजाने पर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। रोड़ेबाजी की भी सूचना है। हालांकि, किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गयी। इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा किया है। स्थानीय लोगों की माने तो बारात के लोग डीजे बजाकर नाचते हुए जा रहे थे। तभी मस्जिद के पास कुछ लोगों ने डीजे की आवाज कम करने ...