मुरादाबाद, फरवरी 11 -- थाना भगतपुर क्षेत्र के ग्राम बहेड़ी रोशनपुर में मंगलवार रात्रि तेज आवाज से डीजे बजाने की शिकायत पर पुलिस ने डीजे संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसका शांति भंग की आशंका के चलते चालान किया है। ग्राम रोशनपुर बहेड़ी में रात्रि में एक ग्रामीण के यहां शादी समारोह में डीजे बज रहा था। जिस पर कुछ ग्रामीणों ने तेज आवाज से डीजे बजाने व अश्लील नृत्य करने संबंधी शिकायत की थी, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देर रात्रि में तेज आवाज से डीजे बज रहा था ,जिसके बाद पुलिस, डीजे संचालक अय्यूब निवासी ग्राम रोशनपुर बहेड़ी को थाने ले आई। बुधवार को आरोपी का शांति भंग की आशंका के चलते चालान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.