नई दिल्ली, मार्च 6 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। हर्ष विहार इलाके में होली के जश्न के दौरान तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद गोलीबारी तक पहुंच गया। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और तीन खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि होली के दिन हर्ष विहार थाने की पुलिस को इलाके में गोली चलने की पीसीआर कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम प्रताप नगर की गली नंबर-8 स्थित घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला कि होली के जश्न के दौरान तेज संगीत बजाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गय...