गंगापार, मार्च 1 -- होली त्योहार को शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने घूरपुर थाने में इलाके के डीजे संचालकों के साथ बैठक की। इस बीच एसीपी ने डीजे संचालकों से कहा होली का त्योहार रंगों और गीतों भरा होता है। लेकिन विगत कई वर्षों से फूहड़ गाने तेज गति से बजाए जाते रहे। डीजे संचालकों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि होली त्योहार में किसी भी हाल में यदि डीजे की आवाज आने की शिकायत मिली तो उनके खिलाफ सख्ती से कारवाई की जाएगी। सभी डीजे संचालकों ने नियम पालन करने की बात कही। थाना प्रभारी दिनेश सिंह, चौकी प्रभारी करमा राजेश कुमार राय, चौकी प्रभारी गौहनिया अनुराग सिंह, अमित यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.