उरई, जून 11 -- उरई। संवाददाता कई दिनों से बिजली ट्रिपिंग उपभोक्ताओं को खूब रुला रही है। बिजली संकट का सामना कर रहे लोगों की गुरुवार को शाम आई तेज आंधी ने एक बार फिर परेशानी खड़ी कर दी है। तेज आंधी से तमाम जगह बिजली के पोल गिरने और तार टूटने से देर शाम तक मुख्यालय के साथ जिले के तमाम स्थानों पर बिजली आपूर्ति बंद रहने से गर्मी में लोग बेहाल हो गए।सूरज से बरस रही आग और पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार करने से भीषण गर्मी में लोग बिलबिला रहे हैं। वहीं ऐसे में बिजली संकट कोढ़ में खाज की तरह काम कर रहा है। यह भी पढ़ें- बरेली में आंधी-बारिश का कहर! 14 घंटों से बिजली संकट झेल रहे कई इलाके, पानी किल्लत बढ़ी बीते दो दिनों से मुख्यालय में रात में थोड़ी-थोड़ी देर में हो रही बिजली ट्रिपिंग से लोग रतजगा करने को मजबूर हैं। शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर, पटेल नगर...