बोकारो, मार्च 31 -- पेटरवार। तेज गति से आई हवा और मूसलाधार बारिश से बचने के लिए एक चालक एक मकान के नीचे अपनी कार खड़ी कर बचने का प्रयास कर ही रहा था कि मकान के ऊपरी तले में लगाया गया पांच इंच का दीवार हवा के झोंके से कार के ऊपर गिर गया। ईंट का दीवार कार के ऊपर गिरने के कारण कार पर सवार दो लोग तो बाल-बाल बच गए, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना मंगलवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे दिन की है। जानकारी अनुसार मंगलवार को दिन के करीब ढाई बजे हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवा से बचने के लिए प्रखंड के कोह पंचायत के काटम कुल्ही गांव निवासी खुलेश्वर रजवार का पुत्र रुकेश रजवार और उसका एक साथी अमित रजवार, अपनी बैगन आर कार संख्या( जे एच 09 बी जे 9047) के साथ बाजार टांड स्थित मनीष साव के मकान के नीचे खड़ा था, अपनी कार खड़ा किये अभी एक मिनट भी नही...