रुडकी, मई 29 -- कलियर संवाददाता। गुरुवार देर रात चली तेज आंधी ने क्षेत्र में भारी असर डाला। जहां पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही, वहीं आम के बागों के ठेकेदारों को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। तेज हवा के कारण कलियर में पुरानी गंग नहर किनारे लगी लोहे की रेलिंग उखड़कर नीचे गिर गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। आंधी और तूफान के चलते क्षेत्र की बिजली पूरी रात गुल रही, जिससे लोगों को गर्मी के बीच काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं तेज हवाओं से आम की फसल झड़ने के कारण बाग ठेकेदारों को भारी नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- तेज आंधी से बिजली गुल, आम उत्पादकों को भारी नुकसान यह भी पढ़ें- आंधी से पेड़ धराशायी, किसानों को हजारों का नुकसान यह भी पढ़ें- शामली : आंधी-तूफान से आम-लीची की फसल को भारी नुकसान, पेड़ उखड़े

हिंदी हिन्दुस्तान की...