अररिया, मार्च 23 -- पलासी, (ए.सं)। पलासी प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम तेज आंधी, बारिश व ओला वृष्टि से फसलों के साथ-साथ फूस व टिन के घरों को व्यापक क्षति हुई है। तेज आंधी व ओलावृष्टि से खेतो में लगे मक्का, गेंहू के फसल को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। वही मजलिसपुर चौक स्थित ईंट भट्ठा को काफी नुकसान हुआ है। चौरी पंचायत के पैक्स का एलबेस्टर क्षतिग्रस्त होने से पैक्स में रखा धान भी भिंग गया। धर्मगंज, चहटपुर, पीपरा, चौरी, मजलिसपुर, सोहंदर,सहित सभी गांव में आंधी व ओला वृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी। लोग अपने अपने खेतों में लगे मक्के व गेंहू की फसल को देख आंसू बहाने पर विवश हैं। स्थानीय प्रमुख प्रतिनिधि सदानंद यादव, समाज सेवी बसंत झा, शाहबाज आलम ने प्रशासन से किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...