तेज आंधी से चरमराई बिजली व्यवस्था, गर्मी और पानी संकट से कराह उठी जनता
औरैया, जून 1 -- औरैया, संवाददाता। तेज रफ्तार आंधी और गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा दी। आंधी में कई पेड़ उखड़कर बिजली लाइनों और खंभों पर गिर गए, जिससे शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार शाम तक कई मोहल्लों में बिजली बहाल न होने से लोग भीषण गर्मी और पानी संकट से जूझते रहे। दिबियापुर रोड पर कई स्थानों पर पेड़ टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गए, जिससे लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं और खंभे भी धराशायी हो गए। इसका असर शहर के गोविंद नगर, पड़ींन दरवाजा, बनारसी दास और नारायनपुर समेत कई मोहल्लों में देखने को मिला, जहां पूरी रात लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से शहर से लेकर गांव तक उड़ी बिजली, पानी को भी तरसे लोग लोग आंधी-बारिश से शहर से लेकर गांव तक उड़ी बिजली, पानी को भी तरस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.