तेज आंधी से गिरी पशु डेरी, 65 भैंसों की बची जान, छह गंभीर घायल
मेरठ, मई 15 -- गुरुवार देर रात आई तेज आंधी और खराब मौसम ने भारी तबाही मचा दी। आंधी के दौरान कस्बा हर्रा के बाहरी छोर पर बनी पशुपालक कामिल की पशु डेरी अचानक भरभराकर गिर गई। उस समय डेरी में करीब 65 भैंसें बंधी हुई थीं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया और सभी भैंसें मलबे में दबने से बाल-बाल बच गईं, हालांकि हादसे में 6 भैंसें गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़ित पशुपालक कामिल ने बताया कि डेरी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि डेरी के साथ पशुओं के चारे और अन्य सामान भी मलबे में दबकर खराब हो गया। यह भी पढ़ें- आंधी में जर्जर पशु चिकित्सालय की चारदीवारी ढही उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है। कामिल ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना तहसील प्रशासन को देने के बावजूद शुक्रवार देर श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.