लखीमपुरखीरी, मई 3 -- रविवार की सुबह आंधी और बारिश के बीच धौरहरा तहसील और ईसानगर थाना क्षेत्र के चपकहा गांव में जामुन का एक पेड़ गिर गया। जिसके नीचे दबने से एक मवेशी की मौत हो गई। पेड़ की चपेट में आने से तीन ग्रामीणों के घर भी क्षतिग्रस्त हुए। रविवार को सुबह तेज हवा और बारिश के दौरान चपकहा गांव में अचानक एक पुराना जामुन का पेड़ भरभराकर गिर पड़ा। इस घटना में सुर्जलाल पुत्र रामकुमार की भैंस पेड़ के नीचे दब गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पेड़ की चपेट में आने से दिलीप कुमार, अनिल कुमार और कनौजी लाल के कच्चे घर भी क्षतिग्रस्त हुए। यह भी पढ़ें- सुबह आई आंधी में गिरा पेड़, भैंस की मौत, घर भी टूटा बताते हैं घर के लोग घरों के अंदर ही थे। जिन्होंने तेज हवा और बारिश की गंभीरता को भांप लिया और हादसे के कुछ देर पहले ही घरों से बाहर निकल आए थे। यह भ...