पलामू, मई 13 -- मेदिनीनगर/हरिहरगंज, हिटी। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर समेत पूरे क्षेत्र में बुधवार की शाम में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इससे बिजली आपूर्ति सिस्टम के अलावा पेड़-पौधे आदि को काफी नुकसान हुआ है। हरिहरगंज और पिपरा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की रात में आठ बजे आई तेज आंधी, तूफान और बारिश से लोगों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। क्षेत्र में कई जगहों पर पेड़ गिर गये है, कई घरों के छप्पर भी उड़ गए है। शादी विवाह समारोह के मौके पर आई अचानक तेज आंधी तूफान के कारण कई घरों में शादी समारोह में काफी मुश्किलो का सामना करना पड़ा। बसों गांव के अजित कुमार ने बताया कि‌ गांव में बारात आई है, लेकिन आंधी तूफान और बारिश के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के छतरपुर डिविजन के कार्यपालक अभियंता गुणवंत कुमार ने बताया क...