बांका, मई 26 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन प्रखंड क्षेत्र में रविवार की देर रात आई भीषण आंधी-तूफान और बारिश के कारण रजौन के ग्रामीण फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, हालांकि बिजली विभाग की कड़ी मेहनत के बाद मंगलवार की सुबह तक धीरे-धीरे बिजली आपूर्ति बहाल की जा रही है, लेकिन धर्मचक, सकहारा, आदि फीडरों से जुड़े कई इलाकों में मंगलवार की देर रात तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।इधर गौतार, दुर्गापुर नवादा बाजार, सकहारा आदि जगहों पर कई बड़े छोटे बृक्ष गिर पड़े। आम सहित मूंग की फसल को भी क्षति पहुंची है। जगह-जगह 11 हजार वो सामान्य बिजली के पोल गिरने, तारों के टूटने और पेड़ों के गिरने से व्यापक ब्लैकआउट की स्थिति है। यह भी पढ़ें- कटिहार: 18 घंटे बिजली रही ठप, व्यवसायिकों एवं दुकानदारों को हुआ भारी नुकसान आपू...