कुशीनगर, अप्रैल 30 -- हाटा। बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे तेज आंधी के साथ हुई बारिश के चलते क्षेत्र में दर्जनों बिजली के खंभे व तार गिर जाने से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गयी। आंधी के चलते पगरा, पिपरा, लंगड़ी, महम्दा जमीन सिकटिया सहित दर्जनों गांवों में जगह जगह पेड़ टूट कर गिर जाने से घंटों आवागमन भी बंद रहा। सोहसा मठिया विद्युत उप केन्द्र के लिये कसया से आने वाले 33 हजार की मेन सप्लाई महुआडीह और कुरमौटा के बीच नहर पर लगे पेड़ दो जगहों पर टूट कर तार पर गिर गये हैं जिससे तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यह भी पढ़ें- देवरिया में आंधी-बारिश में दर्जनों जगह पेड़-पोल गिरे, रेल यातायात प्रभावित पचास गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। जिनके घरों में मांगलिक कार्यक्रम है, वे आंधी पानी से काफी प्रभावित हुए हैं। यह ...