चाईबासा, मई 26 -- गुवा। किरीबुरू के हिलटॉप क्षेत्र में सोमवार शाम आई तेज आंधी के दौरान एक बड़ा सूखा पेड़, बिजली के खंभे और तार को चपेट में लेते हुए ओडिया हाई स्कूल परिसर में गिर पड़ा। इस घटना में स्कूल के कंप्यूटर रूम को नुकसान पहुंचा है। घटना में हिलटॉप आवासीय क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। इतना ही नहीं घटना के बाद हिलटॉप स्कूल मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। अचानक पेड़ गिरने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज हवा के कारण पेड़ जड़ से उखड़ कर बिजली तार और खंभे पर गिर गया, जिससे विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय स्कूल परिसर में कोई मौजूद नहीं था और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और बिज...