सहारनपुर, मार्च 16 -- थाना सरसावा क्षेत्रांतर्गत नकुड़ रोड पर रविवार देर रात तेज आंधी और बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए शोरूम के बाहर लगे शेड के नीचे खड़े बाइक सवार दो लोगों पर अचानक भारी भरकम टिनशेड का ढांचा गिर गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, गांव भटपुरा के पूर्व प्रधान जयपाल सैनी (55) अपने साथी पड़ोसी गांव नवादा निवासी रामकेश सैनी (56) के साथ बाइक से उत्तराखंड में एक पंचायत से लौटकर अपने घर आ रहे थे। जब वे नकुड़ रोड स्थित गुरुकुल ज्ञान गंगा इंटरनेशनल स्कूल के पास महान एंटरप्राइजेज स्कूटी शोरूम के निकट पहुंचे, तभी तेज बारिश और हवा शुरू हो गई। बारिश और आंधी से बचने के लिए दोनों ने बाइक रोककर शोरूम के बाहर लगे शेड के नीचे खड़े होकर मौसम शांत होने का इंतजार करना चाहा। इसी दौरान तेज हवा...