लखीमपुरखीरी, मई 31 -- लखीमपुर। शनिवार को शहर में आई तेज आंधी और बारिश के चलते एक बार फिर बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। दोपहर बाद मौसम खराब होते ही शहर के अधिकांश इलाकों की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर शाम तक कई मोहल्ले में बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- तेज आंधी में फिर ठप हुई शहर की बिजली व्यवस्थाबिजली विभाग की तैयारियों पर सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि लखीमपुर में हल्की आंधी या बारिश होने पर भी बिजली विभाग की तैयारियों की पोल खुल जाती है। तेज हवा चलने के साथ ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है, लेकिन मौसम सामान्य होने के काफी समय बाद भी सप्लाई बहाल नहीं हो पाती। इससे घरों में पेयजल संकट गहरा जाता है, क्योंकि अधिकांश लोग पानी की आपूर्ति के लिए विद्युत चालित मोटरों...