तेज आंधी में पशुबाड़े की दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत
इटावा औरैया, जून 9 -- इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नरायनपुरा गांव में मंगलवार शाम आई तेज आंधी के दौरान पशुबाड़े की पक्की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे वहां जानवरों को बांध रही 50 वर्षीय कैलाशी देवी पत्नी गंभीर सिंह मलबे के नीचे दब गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे में पशुबाड़े में बंधे तीन मवेशी भी घायल हो गए। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम सदर विक्रम राघव और तहसीलदार सदर राजकुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। अधिकारियों ने परिजनों को दैवीय आपदा राहत योजना के तहत हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.