औरैया, मई 4 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव हरदू स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की दीवार से टकराकर सोमवार सुबह करीब सात बजे एक मोर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज आंधी के दौरान उड़ान भरते समय मोर दीवार से टकरा गया, जिससे उसकी गर्दन टूट गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय पक्षी की मौत पर गहरा दुख जताते हुए संवेदना व्यक्त की। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के कर्मचारी इकरार खान नुनारी ने पुलिस डायल 112 की मौजूदगी में मृत मोर को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। यह भी पढ़ें- तेज आंधी बारिश में तीन पेड़ गिरे, एमएफ हाईवे पर लगा जाम ग्रामीणों का कहना है कि आंधी-तूफान के दौरान अक्सर पक्षियों को इस तरह के हादसों का सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.