कुशीनगर, मई 5 -- विशुनपुरा l विकास खंड के ग्राम घूरछपरा के कचहरी टोला में तेज हवा के झोंके में गांव के बीच एक पेड़ गिरने के साथ ही तीन पोल एवं ट्रांसफार्मर टूट कर गिर गए l जिसके बाद गांव में अफरा तफरी मच गया l सोमवार दोपहर दो बजे तेज बारिश के साथ ही तेज हवा ने घूरछपरा के कचहरी टोला में लोगों में अफरा तफरी ला दिया l तेज हवा के साथ ही भृगुराशन कुशवाहा के दरवाजे पर वर्षों पुराना विशाल नीम का पेड़ उखड़ कर 11 हजार हाई टेंशन तार पर जा गिरा l जिससे दो एक झोपड़ी क्षतिग्रस्त होने के साथ ही तीन पोल एवं एक ट्रांसफार्मर टूट कर गिर गया l गनीमत रहा की इस वक्त तार में विद्युत प्रवाहित नही हो रहा था l तार पोल एवं ट्रांसफार्मर छति ग्रस्त होने के कारण कचहरी टोला एवं पतीलार की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई है l यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से पोल समेत गिरे बिजली के ट्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.