भागलपुर, मई 27 -- तेज आंधी में टूटा पीपा पुल, कोसी दियारा क्षेत्र का संपर्क भंग किसानों और पशुपालकों की बढ़ी परेशानी, आवागमन संकट गहराया यह भी पढ़ें- आंधी से निर्माणाधीन गंगा पुल से गैन्ट्री क्रेन गिरा, करोड़ों का नुकसानपुल का टूटना बिहपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के हरियो गांव स्थित त्रिमुहान घाट पर कोसी नदी पर बना पीपा पुल सोमवार की देर रात आई तेज आंधी में आधा टूटकर ध्वस्त हो गया। पुल के टूट जाने से कोसी दियारा क्षेत्र के कहाड़पुर, बड़ी खाल, आहुति समेत कई गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। इस घटना से दियारा क्षेत्र के किसानों और पशुपालकों के सामने गंभीर आवागमन संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यह पीपा पुल महज़ एक दो माह पूर्व ही बनाया गया था।किसानों की समस्या पुल निर्माण के बाद दियारा क्षेत्र के लोगों को वर्षों बाद बड़ी राहत म...