मेरठ, मई 1 -- मवाना नगर के मोहल्ला तिहाई में गुरुवार देर रात आई तेज आंधी के दौरान एक पुराने मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि परिवार बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मवाना के मोहल्ला तिहाई निवासी विनोद का लगभग 40 वर्ष पुराना मकान करीब 80 गज में बना हुआ है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहता है। गुरुवार देर रात करीब 11 बजे तेज आंधी चल रही थी। इसी दौरान उसकी पुत्री मोनी छत पर सूख रहे कपड़े उतारने के लिए गई थी।बताया गया कि जैसे ही वह कपड़े उतार रही थी, तभी अचानक मकान की छत भरभराकर नीचे गिर गई। यह भी पढ़ें- तेज तूफान से फैक्ट्री की दीवार झुकी, हादसे का मंडराया खतरा गनीमत यह रही कि मोनी समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंच गई और बाल-बाल बच गई। विनोद कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी सरिता पिछले चार दिनों...