रिषिकेष, मई 3 -- ऋषिकेश समेत आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली, जिसके बाद तेज आंधी और झमाझम बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। गरज-तड़क के बीच आसमान में काले बादलों के घिरने से दिन में ही घुप अंधेरा छा गया। सड़कों पर वाहनों को लाइट जलाकर गुजरना पड़ा। वहीं,गुमानीवाला के पास रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया, जिसके चलते रेल ट्रैक तीन घंटे बाधित रहा। इसके चलते तीन ट्रेनों का आवागमन करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा। लाइनों पर पेड़ गिरने से कई इलाकों में बिजली भी घंटों गुल रही। चारधाम यात्रा रूट हरिद्वार बाईपास मार्ग पर सुबह 10:30 बजे एक पेड़ गिरने से आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ कई जिलों मे बारिश, ओलावृष्टि और पेड़ गिरे; ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी! गनीमत रही कि पेड़ की चपेट मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.