बलिया, अप्रैल 4 -- बलिया, संवाददाता। मौसम का मिजाज शुक्रवार को करीब चार बजे अचानक बदला और तेज आंधी के साथ आसमान में बादल छा गए। मौसम के बदले रूख से चहुंओर अफरा-तफरी मच गई। हवा की तेज गति से कई जगह पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे आवागमन घंटों बाधित रहा। वहीं आंधी बिजली पोल धराशायी होने से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। आंधी के कारण शहर और कस्बा में ठेला खोमचा वालों के लिए आफत बन गई। पटरी दुकानदारों के सामान हवा में उड़ गए। वहीं आसमान में बादल देख किसान बेहद चिंतित हैं। उनका कहना है कि आए दिन मौसम करवट ले रहा है, ऐसे में उनके खून पसीने से खेतों में पककर तैयार फसल पर संकट मंडरा रहा है। कई किसानों के खेतों में रखे मसूर और सरसो के बोझ तितर-बितर हो गए, जिसे वह देर शाम तक एकत्रित करने में जुटे दिखे। बघौली निवासी किसान ब्रहमानंद तिवारी ने बताया कि उनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.