तेज आंधी-बारिश से बदला मौसम, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
फरीदाबाद, मई 13 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में बुधवार देर शाम तेज आंधी, बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। दिनभर उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को देर शाम मौसम सुहाना होने पर राहत मिली। तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री था, जोकि आंधी-बारिश के बाद 32 डिग्री पर पहुंच गया। बुधवार सुबह से ही आसमान में बादलों और धूप के बीच आंख-मिचौली का दौर चलता रहा। कभी तेज धूप निकलती तो कुछ देर बाद बादल छा जाते। वातावरण में करीब 45 प्रतिशत आर्द्रता होने के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी और लगातार पसीने की समस्या का सामना करना पड़ा। बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोग बार-बार पसीना पोंछते नजर आए। बता दें कि मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश की संभावना व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.