पूर्णिया, मार्च 22 -- बनमनखी, संवाद सूत्र।शुक्रवार की देर शाम आई तेज आंधी और बारिश ने बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र में किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। आंधी-पानी के कारण सैकड़ों एकड़ में लगी मक्का एवं गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। तेज हवा से जहां मक्का की फसल खेतों में धराशायी हो गई, वहीं गेहूं की तैयार फसल भी पूरी तरह प्रभावित हुई। किसानों ने बताया कि मक्का की फसल में बालियां निकलनी शुरू हो गई थीं और कुछ ही दिनों में दाने आने वाले थे। वहीं गेहूं की फसल भी एक पखवाड़े में कटाई के लिए तैयार होने वाली थी। लेकिन अचानक आई आंधी-बारिश ने दोनों फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। फसल बर्बादी का मंजर देख महादेवपुर गांव में एक किसान की पत्नी खेत में ही बेहोश हो गई, जिससे परिवार की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। बड़े पैमाने पर मक्का की खेती करने वाले महा...