रांची, अप्रैल 30 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार दोपहर गरज के साथ हुई बारिश और तेज आंधी से जनजीवन प्रभावित हो गया। कई पेड़ गिरने से नगड़ी-साहेर रोड पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। आंधी के कारण कई जगह बिजली के तार टूट गए, जिससे पूरे इलाके में देर शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। करीब आधे घंटे हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन तेज हवा से खेतों में खड़ी गन्ना, मक्का और अन्य सब्जी फसलों को नुकसान पहुंचा है। यह भी पढ़ें- तेज आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेड़ गिरे यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से गहराया बिजली संकट, भीषण गर्मी से मिली राहत यह भी पढ़ें- आंधी-पानी से 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन क्षतिग्रस्त, बिजली आपूर्ति रही बाधित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.