सिमडेगा, अप्रैल 5 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शनिवार की देर रात जिला मुख्यालय में तेज आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश के कारण मसीही समाज के लोगों को पास्का पर्व मनाने के लिए सुबह के समय कब्रिस्तान जाने में थोड़ी परेशानी हुई। इधर बेमौसम बारिश के कारण गेंहू, आम, महुआ आदि फसलो के नुकसान होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। हवा के साथ हुई बारिश से बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। बारिश के कारण शहर के कई जगहों पर जल जमाव भी देखने को मिला। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...