चाईबासा, अप्रैल 9 -- गुवा। बड़ाजामदा-किरीबुरू-सैंडल-मनोहरपुर मुख्य सड़क मार्ग पर बुधवार देर रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। झाड़बेड़ा गांव के समीप एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर जाने से अहले सुबह करीब 3 बजे से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। तेज हवा और लगातार हो रही बारिश के बीच अचानक पेड़ गिरने से यह मुख्य सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई। यह मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा माना जाता है, जिससे प्रतिदिन खनन कार्य, माल परिवहन और आम लोगों का आवागमन होता है। सड़क बंद होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रक, बस, निजी वाहन और बाइक सवार घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही। कई लोग जरूरी काम से घर से निकले थे, लेकिन अचानक रास्ता बंद होने क...