दुमका, जून 22 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत भतुरिया बी पंचायत के सारमी गांव में रविवार को आई तेज आंधी-बारिश ने एक परिवार के आशियाना को उजाड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सारमी निवासी शंकरी दासी, पति विजय कुमार दास के घर तेज हवा और तूफान की चपेट में आ गया, जिससे घर का छप्पर पूरी तरह उड़ गया तथा मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे पीड़ित परिवार रहने को मजबूर हो गए है। घर में रखे घरेलू सामानों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। अचानक आई प्राकृतिक आपदा से परिवार के समक्ष रहने और दैनिक जीवन की कठिनाइयां उत्पन्न हो गई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को तत्काल राहत सामग्री एवं उचित सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लि...