तेज आंधी-बारिश से कसबा की बिजली व्यवस्था ध्वस्त
पूर्णिया, मई 24 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा में शनिवार की देर शाम आयी तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। करीब सवा आठ बजे अचानक बदले मौसम के साथ चली तेज आंधी में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। कई जगहों पर पेड़ों की मोटी टहनियां टूटकर बिजली तारों और पोल पर गिर गईं, जिससे पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं आम, मक्का और मिर्च की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। आंधी के दौरान कई स्थानों पर सड़क के बीचों-बीच बड़े पेड़ और टहनियां गिर जाने से कुछ समय तक यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। नगर क्षेत्र के मदारघाट शर्मा टोला में कई कच्चे मकान पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए। कई घरों के टीन के छप्परों को चीरते हुए पेड़ों की मोटी डालियां अंदर जा घुसीं। शर्मा टोला निवासी सुनील मिस्त्री के घर पर एक बड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.