तेज आंधी-बारिश में यज्ञ मंडप गिरा, तीन भैंसों की मौत, छह चरवाहे बाल-बाल बचे
लखीसराय, जून 17 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बुधवार को लखीसराय शहर में हुई हल्की आंधी और बारिश ने जहां कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा कर दी, वहीं सूर्य नारायण घाट से आगे नदी किनारे एक बड़ा हादसा हो गया। तेज हवा के कारण नदी तट पर बना एक यज्ञ मंडप अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसके नीचे दबकर तीन भैंसों की मौत हो गई। हादसे में छह चरवाहे किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि रामबालक कुमार सहित कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बारिश शुरू होने पर नदी किनारे भैंस चरा रहे चरवाहे अपने जानवरों के साथ पास में बने यज्ञ मंडप के नीचे बारिश से बचने के लिए चले गए थे। इसी दौरान तेज आंधी चली और मंडप का ढांचा अचानक गिर गया। मंडप गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- बारिश व तेज हवा में धरना स्थल का पंडाल गिराघट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.