गिरडीह, मई 24 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार शाम को आई तेज आंधी-बारिश ने नुकसान पहुंचाया है। तेज आंधी बारिश और ओलावृष्टि से स्थानीय किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा।

तेज आंधी का असर तेज आंधी बारिश से अहिल्यापुर पंचायत के टिटहीचापर गांव के किसान रंजीत प्रसाद वर्मा पर प्रकृति ने दोहरी मार की है। खेतों में लगी मूली, भिंडी और तमाम हरी सब्जियां ओलावृष्टि की वजह से पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। साथ ही किसान रंजीत ने अपनी खेती और सिंचाई को बेहतर बनाने के लिए महज एक सप्ताह पहले ही पीएम कुसुम योजना के तहत 5 केभी का एक नया सोलर प्लेट लगवाया था। तेज आंधी से नया प्लेट टूटकर बिखर गया।

ग्रामीणों की स्थिति उक्त गांव में ही गुडा मल्लाह के खपरैल मकान पर बड़ा विशालकाय पेड़ गिर गया। हालांकि गृह स्वामी और ...