तेज आंधी-पानी से भारी तबाही, 160 विद्युत पोल धराशायी
गौरीगंज, सितम्बर 27 -- अमेठी, संवाददाता। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं ने जिले में भारी तबाही मचाई है। तेज आंधी के चलते सैकड़ों बिजली के खंभे टूट गए हैं और कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं। इससे कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। वहीं किसानों की खड़ी फसल को भी बड़ा नुकसान हुआ है। धान की फसल खेत में ही गिर गई है तो सब्जी की खेती को काफी नुकसान पहुंचा है। तेज हवा से अमेठी के रायदेपुर, महसो, गडेरी, नुवांवा, रामगढ़, हिम्मतगढ़, गुंगवाछ, बेनीपुर जंगल, रामनगर, अगहर, नरैनी, डेहरा आदि ग्राम पंचायतों में दर्जनों किसानों की धान की फसल गिर गई है। किसान प्रदीप पांडेय ने बताया कि उनकी दो बीघा खेत में धान की फसल पककर तैयार थी, फूल आ गए थे। तेज हवा से पूरी फसल गिर गई और खेत में पानी भर गया है, जिससे फसल सड़ने का खतरा है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.