तेज आंधी-पानी से जिले में बिजली व्यवस्था चरमराई, कई इलाकों में घंटों बाधित रही आपूर्ति
कोडरमा, मई 12 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। जिले में मंगलवार की सुबह आई तेज आंधी और बारिश ने जिले के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। चंदवारा प्रखंड के गैड़ा और पिपराडीह गांव में तेज हवा के कारण चार पोलों के बिजली तार टूटकर गिर गए, जिससे इलाके की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इसके अलावा उरवां के पास भी पेड़ की टहनी बिजली तार पर गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली, जिससे वहां भी आपूर्ति प्रभावित रही। इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ गजेंद्र टोप्पो ने बताया कि गैड़ा और पिपराडीह में चार पोल की तार टूटने की सूचना प्राप्त हुई थी। यह भी पढ़ें- आज जिलेभर में आंशिक और पूर्ण रूप से बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी है।आंधी-पानी का असर ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.