चंदौली, मार्च 28 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में शुक्रवार की रात आई तेज आंधी और पानी से कई इलाकों की आूपर्ति ठप हो गई। तकनीकी फाल्ट के चलते कई गांव अंधेरे में डूब गए। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं बेमौसम बारिश से किसानों की चिंताएं बढ़ गई है। खेतों में पकी फसल को नुकसान होने की चिंता सताने लगी है। इसी में ओला गिर गया तो दाने गिर जाएंगे। इससे उनकी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। जिले में इन दिनों किसानों के लिए फसल कटाई का समय चल रहा है। अरहर, चना, सरसों और तीसी की फसल पककर तैयार हो चुकी है और किसान कटाई की तैयारियों में जुट गए हैं, लेकिन मौसम की बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिससे किसानों के मन में आशंका बनी हुई है कि कहीं उनकी तैयार फसल को नुकसान न हो जाए। खासकर अरहर और सरसों की फसल तेज हवा के कारण गिर सकती है। जिससे उत्पादन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.