कोडरमा, जून 21 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। रविवार की शाम करीब पांच बजे आई तेज आंधी और बारिश के कारण झुमरी तिलैया शहर सहित आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति घंटों तक बाधित रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली कड़कने से गौशाला पावर सब स्टेशन की मुख्य लाइन का जंपर उड़ गया, जिससे विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम के समय घरों, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों में अंधेरा छा गया। विद्युत विभाग की टीम फॉल्ट को दूर कर आपूर्ति बहाल करने में जुटी रही। देर रात आठ बजे तक बिजली आपूर्ति पूरे शहर में बहाल नहीं हो सकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...