तेज आंधी ने मचाया कहर, ग्राम प्रधान सहित दो की मौत
महोबा, मई 29 -- महोबा। भीषण गर्मी से हलकान हो रहे लोगों को तेज आंधी ने छकाया। आंधी से जिले भर में विद्युत व्यवस्था पटरी से उतर गई। रात में तीन घंटा तक शहर की आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह बिजली के पोल गिरने से बिजली गुल हो गई। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से जलापूर्ति भी बाधित हुई है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई जबकि तेज आंधी में छत से उतर रहे ग्राम प्रधान की छत से गिरकर मौत हो गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार की रात्रि को तेज आंधी की संभावना जताते हुए अलर्ट किया था। रात्रि में 12 बजे के बाद एकाएक तेज आंधी ने जमकर कहर बरपाया। तेज आंधी से लोगों के टिनशेड उड़ गए। जगह-जगह पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ। शहर की बिजली गुल हो गई। आंधी के बाद फाल्ट की समस्या ने विभाग को छकाया। मशक्कत कर विभाग शहर की तीन घंटा ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.