महोबा, अप्रैल 7 -- महोबा, संवाददाता। मौसम का बदलता मिजाज किसानों के लिए परेशानियों का कारण बन रहा है। तेज आंधी से खेतों के आस पास रखी कटी फसल उड़ गई। तेज आंधी से जगह- जगह पेड़ गिर गए। जिससे आवागमन बाधित हो गया। कई जगह बिजली के तार टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा। मंगलवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। शाम को तेज आंधी चलने से खेतों में कटी फसल को उठाने में किसान जुट गए। तेज आंधी से जगह-जगह टिन शेड उड़े। अजनर क्षेत्र में तेज आंधी से पेड़ गिरने से परेशानी हुई जबकि दस गांवों की बिजली बाधित हो गई। मौसम के कहर से परेशान अन्नदाताओं के चेहरे पर चिंता की लकीरें गहरी हो रहीं है। मौसम विभाग ने दो दिन मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है। पिछले दिनों मौसम की मार से हलकान किसान एक बार फिर परेशान हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.