तेज आंधी-तूफान से बीएसएनएल टावर का सोलर पैनल क्षतिग्रस्त
सिमडेगा, मई 18 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के डोमटोली पंचायत क्षेत्र के बाजारटांड़ स्थित बीएसएनएल टावर का सोलर पैनल सोमवार की दोपहर आंधी तूफान में क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक मौसम खराब होने के साथ तेज हवा और जोरदार बारिश शुरू हो गई, जिससे टावर पर लगा सोलर पैनल गिरकर टूट गया। गांव निवासी संध्या डांग ने बताया कि तेज हवा के कारण सोलर पैनल उखड़ गया और जमीन पर गिरते ही क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा जल्द मरम्मत कार्य शुरू किए जाने की बात कही जा रही है। यह भी पढ़ें- आंधी तूफान में छप्पर उड़े, कई जगह बिजली गुल यह भी पढ़ें- तेज आंधी-तूफान से घर पर गिरा विशाल आम का पेड़,लाखों का नुकसान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.