मुजफ्फर नगर, मई 30 -- छपार। बरला क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान ने बिजली व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाया है। बरला बिजली घर में कई महत्वपूर्ण उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे विभाग को लाखों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा। बरला बिजली घर के जई जावेद अख्तर ने जानकारी देते हुए बताया कि तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण कई बिजली के खंभे, तार तथा अन्य विद्युत उपकरण प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि तूफान की वजह से बरला बिजली घर की आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई, जिसका असर आसपास के कई गांवों और जंगल क्षेत्र तक देखने को मिला। जंगल क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हुई, जिससे वहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से चरमराई बिजली व्यवस्था, 15 से अधिक गांवों में छाया अंधेरा कई स्थानों पर पे...