तेज आंधी-तूफान से कर्रा में कई घरों के छप्पर उड़े, 30 घंटे से बिजली भी गुल
रांची, मई 19 -- कर्रा, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत सोमवार को आए तेज आंधी-तूफान ने प्रखंड क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। तेज हवा और बारिश से डहकेला पंचायत के डहकेला गांव में कई घरों के छप्पर उड़ गए, जिससे कई परिवारों के सिर से आशियाना छिन गया। वहीं, प्रखंड मुख्यालय समेत कई गांवों में पिछले 30 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी उदय महतो, हजुर महतो और नीलम मुंडाईन के घरों पर पेड़ों की बड़ी डालियां टूटकर गिर गईं, जिससे उनके घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के कारण गांव और आसपास के क्षेत्रों में कई पेड़ों की डालियां टूटक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.