औरंगाबाद, मई 8 -- हुआ नुकसान, कई दिनों से बिगड़ रहा है मौसम फोटो- 8 मई एयूआर 6 कैप्शन- आंधी-तूफान के बाद गिरे पेड़ दाउदनगर, संवाद सूत्र। जिले में लगातार दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

मौसम में परिवर्तन दोपहर बाद अचानक मौसम में परिवर्तन हो रहा है और तेज हवा के साथ बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। दाउदनगर में गुरुवार को भी क्षेत्र में बारिश हुई थी, जबकि शुक्रवार को तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज हवा चलने लगी।

नुकसान की स्थिति देखते ही देखते आंधी-तूफान से कई जगहों पर पेड़ उखड़कर गिर गए, जबकि कमजोर पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों और घरों के आस-पास बिखर गईं। कई गांवों और बाजार क्षेत्रों में टिन एवं करकट के छ...