बेगुसराय, अप्रैल 30 -- बेगूसराय में बुधवार की शाम तेज आंधी तुफान में भारी नुकसान हुआ। जिला मुख्यालय के रतनपुर थाना क्षेत्र के मियाचक गाछी टोल मोहल्ला में तीन तल्ला भवन का नव निर्मितसे दीवार गिर गया। इससे भवन के नीचे 20 वर्षीय दीपक सोनी समेत चार युवक चपेट में आ गये। ईट के मलवे में दबने से दीपक सोनी गंभीर रूप से जख्मी हो गया । तीनों युवक ही दीपक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया । लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी मृतक मिया चक निवासी बज रंगी सोनी का पुत्र था। मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- Patna Rain: पटना में आंधी-बारिश से गिरी पांच मंजिला भवन की दीवार, 2 की मौत; खूब तबाही स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जगह घटना घटी वह सुनसान पड़ता है। देर रात तक वहां असमाजिक तत्वों का जमावबाड़ा लगा रहता है।नगर थाने की पुल...