गुमला, मई 18 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले में सोमवार दोपहर अचानक आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। तेज हवा के साथ हुई बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। कई स्थानों पर विशाल पेड़ उखड़ कर सड़कों पर गिर पड़े। जिससे घंटों यातायात बाधित रहा। शहर के मुख्य मार्गों समेत कई इलाकों में पेड़ और बड़ी डालियां गिरने से सड़कें जाम हो गईं। कई वाहन लंबे समय तक फंसे रहे। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ों को हटाकर यातायात बहाल किया गया। आंधी के कारण बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई। कई जगह तार टूटने और बिजली खंभे क्षतिग्रस्त होने से जिला मुख्यालय में पांच घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई और छोटे कारोबारियों का कामकाज प्रभावित हुआ।ग्रामीण इलाकों में कई घरों की छतें उड़ गईं और दीवारें क्षतिग्रस्त ...