हाजीपुर, जून 24 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. तेज आंधी तूफान के कारण सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के सुल्तानपुर में एनएच-122 बी पर पेड़ गिर गए। साथ ही सुल्तानपुर में स्टेट बोरिंग के निकट एक घर पर पेड़ गिर गया। जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया। नयागांव में भी कई स्थानों पर पेड़ गिरे। आंधी में सुल्तानपुर में एक एवं नयागांव में दो बिजली के पोल पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। प्रखंड के सुलतानपुर, नयागांव पूर्वी, मुरौवतपुर समेत कई अन्य पंचायतो में बिजली आपूर्ति रात से लेकर वुधबार की दोपहर तक बाधित रही। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे, साथ ही बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पेयजल की भी समस्या उत्पन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...