सहारनपुर, मई 4 -- देर रात तेज आंधी और उसके बाद हुई बारिश के चलते देवबंद के सांपला रोड स्थित बिजलीघर केबिल बॉक्स खराब हो गया। जिसके चलते सोमवार को ही बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। इतना ही नहीं आंधी चलने से आम के बागो में आम की फसल को खासा नुकसान हुआ। देर रात एक बजे के बाद घोर गरज के साथ आई आंधी और बारिश के चलते उमस भरी गर्मी से भले ही राहत मिली हो। लेकिन देवबंद नगर के आधे शहर को रात अंधेरे में ही गुजारने को मजबूर होना पड़ा। सोमवार को 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों के इंवर्टर भी जवाब दे गए। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, लाखों लोग रातभर बेहाल पॉवर कारपोरेशन के एसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि सांपला रोड स्थित उपकेंद्र 11 के वी फीडर गंगा शुगर और टाऊन के फीडर संख्या तीन के ट्रांसफार्मर के केबिल बॉक्स में ख...